
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रोटरी क्लब ऑफ होशियारपुर ने प्रधान सुमन नैय्यर की अगुवाई में समारोह आयोजित किया। इस मौके पर इंजी. रोटेरियन वरिंदर डोगरा (चीफ हाईडरो कंस्लटेंट, हिमाचल प्रदेश) ने मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचकर तिरंगा फहराया और सलामी ली।

इस मौके पर पूर्व जिला गवर्नर सुरिंदर विज, अरुण जैन, जीएस बावा, जोनल चेयरमैन स्नेह जैन, सहायक गवर्नर राजिंदर मोदगिल, हर्षविंदर सिंह, लैंपी आहलुवालिया, पूर्व प्रधान टमाटनी आहलुवालिया, तरनजीत कौर, रवि जैन, अशोक जैन, ओम कांता, संजीव कुमार, डा. रणजीत, रीटा कुमारी इत्यादि ने विशेष तौर से पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस मौके पर रोटरी रविन्द्रा पब्लिक स्कूल महिलांवाली के बच्चों ने सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम पेशकर खूब वाह-वाह लाटी। कार्यक्रम उपरांत मेहमानों को सम्मानित किया गया।












