
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के अग्रणी कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थानों में शामिल **नाइस कंप्यूटर्स को विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करने और पूरे वर्ष निर्धारित लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त करने के लिए “एंड्यूरिंग अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। NICE Computers, टैली एजुकेशन, बेंगलुरु, का अधिकृत ट्रेनिंग एंड असेसमेंट सेंटर है और संस्थान द्वारा टैली एजुकेशन के विभिन्न नवीनतम पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। टैली एजुकेशन के अधिकृत पार्टनर डोरिक मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित विशेष पुरस्कार समारोह में नाइस कंप्यूटर्स को यह सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह में टैली एजुकेशन, बेंगलुरु से गौरव कौशल (मार्केटिंग हेड, नॉर्थ इंडिया) तथा विजय कुमार (मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, नॉर्थ रीजन) विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ सरबजीत सिंह गुलाटी (डोरिक मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड) भी समारोह में उपस्थित रहे। उन्होंने नाइस कंप्यूटर्स की उपलब्धियों को सम्मानित करते हुए संस्थान के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और यह सम्मान प्रदान कर टीम को प्रोत्साहित किया। समारोह के दौरान नाइस कंप्यूटर्स के सेंटर डायरेक्टर प्रेम सैनी तथा वरिष्ठ टैली ट्रेनर संदीप कुमार ने संस्थान की ओर से यह सम्मान प्राप्त किया। कार्यक्रम में Punjab ke विभिन्न कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थानों के सेंटर डायरेक्टर एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रेम सैनी ने टैली एजुकेशन एवं डोरिक मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड.का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान नाइस कंप्यूटर्स की पूरी टीम के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में भी विद्यार्थियों को Tally एवं अन्य आधुनिक तकनीकी कौशलों में बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। उन्होंने कहा कि नाइस कंप्यूटर्स का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देना नहीं, बल्कि उन्हें रोजगार के योग्य बनाना और बेहतर जॉब प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध करवाना है। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की इस गति को आगे भी बनाए रखने का संकल्प दोहराया। श्री सैनी ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों एवं शुभचिंतकों का उनकी शुभकामनाओं और सहयोग के लिए धन्यवाद भी किया। “एंड्यूरिंग अवॉर्ड” मिलने पर नाइस कंप्यूटर्स की टीम एवं विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है।












