Thursday, October 1, 2026
Home hoshiarpur एसएवी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में विश्व हृदय दिवस मनाया गया

एसएवी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में विश्व हृदय दिवस मनाया गया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मानंद जैन सभा द्वारा संचालित एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन की अध्यक्षता में स्कूल में आज विश्व हृदय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को हृदय को स्वस्थ रखने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। स्कूल की नर्स सोनल बंसल ने बच्चों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, योग और जंक फूड से बचने की सलाह दी।

Advertisements

स्कूल के बच्चों को “स्वस्थ दिल, खुशहाल जीवन”* विषय पर डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। प्रधान जीवन जैन ने अपने भेजे गए संदेश में कहा कि स्वस्थ हृदय ही स्वस्थ शरीर की नींव है और हमें बचपन से ही स्वस्थ आदतें अपनानी चाहिए। यह दिन-रात बिना रुके काम करता है और पूरे शरीर में खून पहुँचाता है। लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खान-पान, जंक फूड, मोबाइल का अधिक उपयोग और व्यायाम की कमी के कारण दिल की बीमारियाँ बहुत बढ़ गई हैं।

सेक्रेटरी माणिक जैन ने कहा कि हमारा हृदय एक दिन में लगभग एक लाख बार धड़कता है। यही हमें जीवित रखता है। लेकिन आजकल हम बर्गर, पिज्जा, चिप्स जैसे जंक फूड बहुत खाते हैं और खेलना-कूदना कम कर दिया है, जिससे हमारे दिल पर बुरा असर पड़ रहा है।

कैशियर श्री साहिल जैन जी ने कहा कि दुनिया में हर साल सबसे ज्यादा मौतें दिल की बीमारियों से होती हैं? विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हर साल 2 करोड़ से ज्यादा लोग हृदय रोग के कारण अपनी जान गंवाते हैं। इसी को रोकने के लिए हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। डीन सुनीता दुग्गल और प्रिंसिपल मनु वालिया ने बच्चों को को “हम स्वस्थ भोजन करेंगे और रोज़ व्यायाम करेंगे” की शपथ भी दिलवाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here