
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गोस्वामी तुलसीदास जयंति के उपलक्ष्य में श्री ब्राह्मण सभा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधान मधुसूदन कालिया ने पूजन करवाया और सभी को तुलसीदास जयंति की बधाई दी।

इस अवसर पर पंडित सुरेश तिवारी ने गोस्वामी जी के जीवन परिचय और उनके द्वारा श्री राम चरितमानस की रचना करने संबंधी संक्षिप्त जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार कठिन परिस्थितियों में भी गोस्वामी जी ने श्री राम नाम जपते-जपते जीवन समर्पित किया। इस मौके पर पं. कमलेश शर्मा, डा. बिन्दुसार शुक्ला, दर्शन लाल कौशल, डा. विनोद शर्मा, अश्वनी कालिया, गौरव शर्मा, सुरेश चंद कपाटिया, गुरदेव प्रसाद, सीमा शर्मा, पूर्व पार्षद आशा दत्ता, अनिल शर्मा, पं. दुखहरन एवं पं. वाजपेयी आदि मौजूद थे।











