Wednesday, October 14, 2026
Home National कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश होकर खेतों में गिरा, दोनों पायलट की...

कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश होकर खेतों में गिरा, दोनों पायलट की मौ-त

कानपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कानपुर के कटरी क्षेत्र में नत्थूपुरवा गांव के पास एक ट्रेनिंग विमान (ट्रेनी एयरक्राफ्ट) अचानक अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में विमान में सवार दोनों ट्रेनी पायलट की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्विन इंजन का यह ट्रेनिंग विमान अचानक तेज आवाज के साथ खेतों में आ गिरा।

Advertisements

दुर्घटना के तुरंत बाद इलाके में भारी अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। अचानक हुए इस हादसे से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस ने विमान के मलबे से दोनों पायलटों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल एक ट्रेनी पायलट को तुरंत इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी भी मौत हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here