Sunday, October 18, 2026
Home Education SAV Jain डे-बोर्डिंग स्कूल में राखी मेकिंग और थाली डेकोरेशन प्रतियोगिता आयोजित

SAV Jain डे-बोर्डिंग स्कूल में राखी मेकिंग और थाली डेकोरेशन प्रतियोगिता आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मानंद जैन सभा द्वारा संचालित एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में प्रधान जीवन जैन के निर्देशानुसार प्रथम श्रेणी से लेकर दसवीं श्रेणी के विद्यार्थियों के मध्य राखी के शुभ अवसर पर राखी मेकिंग और थाली डेकोरेशन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें स्कूल के पांचों हाउस आत्म ,वल्लभ ,समुद्र,इंद्र और रत्नाकर के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया |

Advertisements

इस अवसर पर जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन ने कहा कि रक्षाबंधन सामाजिक, पौराणिक ,धार्मिक तथा ऐतिहासिक भावना के धागे से बना एक ऐसा पवित्र बंधन है जिसे जनमानस में रक्षाबंधन के नाम से श्रावण मास की पूर्णिमा को भारत में ही नहीं बल्कि जहां जहां पूरे विश्व में भारतीय बसे हैं ,वहां पर बड़ी धूमधाम से राखी का पर्व मनाया जाता है| सेक्रेटरी मानिक जैन ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार केवल भाई बहन का त्यौहार नहीं है अपितु यह इंसानियत और भाईचारे का पर्व है जहां जातीय और धार्मिक भेदभाव भूलकर हर कोई एक दूसरे की रक्षा कामना हेतु वचन देता है और रक्षा सूत्र में बंध जाता है।

कैशियर साहिल जैन ने कहा कि यह रिश्ते न केवल परिवार में बल्कि समाज में भी सद्भावना और समजस्यकता की भावना को मजबूती देता है।इसके बाद स्कूल परिसर में राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग और थाली डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके परिणाम संबंधी जानकारी देते हुए स्कूल की प्रिंसिपल मनु वालिया और डीन सुनीता दुग्गल ने बताया कि यह प्रतियोगिता स्कूल के पांचों हाउस के मध्य आयोजित की गई जिसमें आत्म हाउस ने 6 अंक, वल्लभ हाउस 4 अंक ,समुद्र हाउस 5 अंक , इंद्र हाउस ने 5 और रत्नाकर हाउस ने 4 अंक प्राप्त किए जिसमें आत्म हाउस प्रथम रहा| अंत में प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को डीन सुनीता दुग्गल और प्रिंसिपल मनु वालिया ने पुरस्कृत किया गया|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here