Monday, October 19, 2026
Home Latest पंजाब सरकार ने किये 8 पुलिस अधिकारियों के तबादले

पंजाब सरकार ने किये 8 पुलिस अधिकारियों के तबादले

transfers-punjab

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा 8 पुलिस अधिकारियों के तबादले और तैनातियोंं के आदेश जारी किये गए हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरमनदीप सिंह हंस को ए.एस.पी. डेराबस्सी, संदीप मलिक को ए.एस.पी. फगवाड़ा, दिलबाग सिंह को डी.एस.पी. शाहकोट, जगदीश कुमार को डी.एस.पी. मौड़, वरिंदरजीत सिंह को डी.एस.पी. (मुख्यालय) बरनाला, जसविंदर सिंह को डी.एस.पी. विजिलेंस ब्यूरो-पंजाब, अमनदीप सिंह को डी.एस.पी. (जांच, लुधियाना, ग्रामीण) और मनोज कुमार को डी.एस.पी. दीनानगर में तैनात किया गया है।

Advertisements

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बदलियों और तैनातियों संबंधी यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here