Sunday, September 20, 2026
Home National जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में जोरदार धमाका, 5 पुलिसकर्मियों समेत...

जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में जोरदार धमाका, 5 पुलिसकर्मियों समेत 16 की मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान के पेशावर में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के अंदर बड़ा आत्मघाती धमाका हुआ है। धमाके में 5 पुलिसकर्मियों समेत 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisements

बताया जा रहा है कि धमाके के बाद पुलिस और हथियारबंद आतंकियों के बीच गोलीबारी भी हुई। शुरुआती जानकारी में कार के जरिए विस्फोट की बात सामने आई थी, लेकिन आईजी ने बाद में इसे आत्मघाती हमला बताया। फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, जबकि पुलिस ने इसके पीछे तहरीक-ए-तालिबान का हाथ होने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here