शपथ ग्रहण कर अरोड़ा बने कैबिनेट मंत्री, रविवार को मिलेगा मंत्रालय

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री बने विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने आज चंडीगढ़ में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। उन्हें यह शपथ माननीय राज्यपाल श्री वी.पी. सिंह बदनौर ने ग्रहण करवाई। शपथ ग्रहण करने हेतु स्टेड पर पहुंचे श्री अरोड़ा ने पहले मुख्यमंत्री कै. अमरिंदर सिंह से आशीर्वाद प्राप्त किया और फिर शपथ ग्रहण के लिए आगे बढ़े।

Advertisements

श्री अरोड़ा के साथ शपथ ग्रहण समारोह में होशियारपुर से उनके कई समर्थक भी साथ गए हुए थे। श्री अरोड़ा को शपथ ग्रहण करते हुए उनके समर्थकों द्वारा फेसबुक लाइव किए जाने पर कई लोगों ने उन्हें शपथ ग्रहण करते हुए देखा। कैबिनेट मंत्री बनाए जाने उपरांत उम्मीद जताई जा रही थी कि उन्हें शपथ ग्रहण के साथ ही मंत्रालय दे दिए जाएंगे। परन्तु शपथ ग्रहण दौरान भी मंत्रालय की घोषणा नहीं की गई। प्राप्त जानकारी अनुसार सरकार द्वारा बनाए गए कैबिनेट मंत्रियों को रविवार को मंत्रालय दिए जाने की घोषणा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here