Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur शिवसेना ने विधायक अरोड़ा को दी बधाई, कैप्टन का किया धन्यवाद

शिवसेना ने विधायक अरोड़ा को दी बधाई, कैप्टन का किया धन्यवाद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। शिवसेना बालठाकरे के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राणा जी की अध्यक्षता में हरीश भला जिला प्रभारी, संजीव सुद, विनोद वर्मा, कपिल ठाकुर ने होशियारपुर के विधायक शाम सुंदर अरोड़ा को सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्री पद पर मनोनित करने पर उनके निवास स्थान पहुंच कर पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और कैप्टन अमरेंद्र सिंह जी का विशेष तौर धन्यवाद व्यक्त किया।

Advertisements

उन्होंने मुख्यमंत्री जी के निर्णय पर प्रसनन्ता की कि उन्होंने श्री अरोड़ा जी को कैबिनेट मंत्री पद देकर होशियारपुर को प्रतिनिधत्व दिया।

इस अवसर पर रणजीत राणा और नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा ने कहा कि होशियारपुर के लोगों की सेवा के लिए वह वचनबद्ध है। होशियारपुर की समस्याओं को लेकर जल्द रूपरेखा तैयार कर पहल आधार पर बिना किसी भेवभाव से काम किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here