Sunday, October 4, 2026
Home Politics योग दिवस को ‘योग जुमला दिवस’ के तौर पर मनाएंगे:डा. राज

योग दिवस को ‘योग जुमला दिवस’ के तौर पर मनाएंगे:डा. राज

378829_150342568411737_1466460216_n-21 जून को चंडीगढ़ में पी.पी.सी.सी. एस.सी. डिपार्टमैंट करेगा ‘सैल्फी आसन, यू-टर्न आसन, विदेश यात्रा आसन तथा काला धन आसन’-चंडीगढ़। पी.पी.सी.सी. एस.सी. डिपार्टमैंट के चेयरमैन डा. राज कुमार चब्बेवाल ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में बताया कि ‘दलित विरोधी बादल-मोदी’ की आत्मा को जगाने तथा दलितों व पिछड़ों के हकों के प्रति आवाज बुलंद करने के लिए एस.सी. डिपार्टमैंट द्वारा 21 जून का दिन ‘योग जुमला दिवस’ के तौर पर मनाया जाएगा। इस संबंध में चंडीगढ़ में एक समारोह आयोजित करके बादल-मोदी को दलितों पर किए गए अत्याचारों की तस्वीर दिखाते हुए (जैसे ओरविट बस कांड, भीम टांग नवांशहर में वजीफा मांगने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज, हैदराबाद यूनिवर्सिटी में शहीद हुए रोहित बेमुला इत्यादि) दलितों के कटे हुए अंग भेंट किए जाएंगे। इसका उद्देश्य जहां बादल-मोदी को यह बताना रहेगा कि प्रदेश में दलित, पिछड़े, किसान और गरीब किस प्रकार तिलमिला रहे हैं वहीं बताया जाएगा कि इन्हें बादल-मोदी के अत्याचारों से बचाने की जरुरत है। डा. राज ने कहा कि आज दलित, पिछड़े तथा गरीब जनता को योग की नहीं बल्कि रोजी-रोटी, कपड़ा और मकान के साथ-साथ सुरक्षा की आवश्यकता है। डा. राज ने बताया कि योग दिवस मनाने के नाम पर सरकारी आंकड़ों (वर्ष 2015 में 33 करोड़ रुपये) के हिसाब से खर्च किए जाने वाले रुपयों से लाखों गरीबों का पेट भरा जा सकता है या गरीबों को मुफ्त दवाएं एवं बच्चों को वजीफे दिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में पहुंचने वाले एस.सी. डिपार्टमैंट के कार्यकर्ता ‘हमारे फेंकू प्रधानमंत्री जी की प्रसिद्ध मुद्राओं’ को आसनों के रुप में प्रदर्शित करेंगे। इनमें सैल्फी आसन, यू-टर्न आसन, विदेश यात्रा आसन तथा काला धन आसन मुख्य होंगे तथा भुखमरी एवं महंगाई आसन भी इस योग जुमला दिवस का आकर्षण रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस दिन प्रदेश भर से एस.सी. डिपार्टमैंट के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में चंडीगढ़ में पहुंच रहे हैं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here