Sunday, October 11, 2026
Home Education स्नेहप्रीत कौर ने बी.ए.एल.एल.बी. (ऑनर्स) नौंवे समैस्टर में पी.यू में किया टॉप

स्नेहप्रीत कौर ने बी.ए.एल.एल.बी. (ऑनर्स) नौंवे समैस्टर में पी.यू में किया टॉप

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्वामी सर्वानंद गिरि पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल कैंपस बजवाड़ा, होशियारपुर की बी.ए.एल.एल.बी. (ऑनर्स) की छात्रा स्नेहप्रीत कौर ने नौंवे समैस्टर में यूनिवर्सिटी में पहला स्थान प्राप्त करके कैंपस एवं होशियारपुर का नाम रोशन किया है। स्नेहप्रीत ने 500 में से 408 अंक प्राप्त करके यह उपलब्धि हासिल की है। गौरतलब है कि स्नेहप्रीत कौर पिछले 8 समैस्टरों में भी टॉप किया था और नौंवे समैस्टर में भी उसने टॉप करके बढ़त बनाई हुई है।

Advertisements

स्नेहप्रीत की सफलता पर उसे बधाई देते हुए कैंपस डायरैक्टर प्रो. एच.एस. बैंक ने उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और अंतिम समैस्टर में भी इसी प्रकार प्रदर्शन करके कालेज का नाम रोशन करेगी। इस दौरान कोआर्डिनेटर डा. सुखबीर कौर, डा. डी.पी.एस. पुनिया तथा डा. ब्रिजेश शर्मा ने भी स्नेहप्रीत को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here