Thursday, October 29, 2026
Home Latest शाहकोट उपचुनाव में भारी मतों से होगी कोहाड़ की जीत: मठारु, भारज

शाहकोट उपचुनाव में भारी मतों से होगी कोहाड़ की जीत: मठारु, भारज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शाहकोट उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (बादल) का बी.सी. विंग पूरी सक्रियता से अपने प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने में डटा हुआ है। इसी कड़ी के तहत होशियारपुर से बी.सी. विंग का जत्था जिला प्रधान (शहरी) हरजीत सिंह मठारु व यूथ विंग (बी.सी.) प्रधान रणधीर सिंह भारज की अगुवाई में शाहकोट चुनाव प्रचार हेतु पहुंचे। इस मौके पर हरजीत सिंह मठारु ने बताया कि विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष जत्थेदार हीरा सिंह गाबडिय़ा एवं दोआबा जोन अध्यक्ष पहलवान भूपिंदरपाल सिंह जांडला की अगुवाई में बी.सी. विंग के कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ अकाली प्रत्याशी नायब सिंह कोहाड़ के पक्ष में चुनाव प्रचार करने में जुटा है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से उनकी ड्यूटी शहरी क्षेत्र के वार्डों में लगाई गई थी और कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने स. कोहाड़ के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि शाहकोट की जनता में मौजूदा सरकार के लिए काफी रोष व्याप्त है और उन्होंने खुले मन से स. कोहाड़ के पक्ष में वोट करने का मन बना लिया है, क्योंकि शाहकोट की जनता जानती है कि स. कोहाड़ के पिता स्व. अजीत सिंह कोहाड़ द्वारा शाहकोट के विकास हेतु किए कार्यों को जनता जानती है और उन्हें विश्वास है कि स्व. कोहाड़ के पदचिन्हों पर चलते हुए स. कोहाड़ उनकी समस्याओं को दूर करवाने में सक्षम हैं। हरजीत सिंह मठारु ने बताया कि इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया ने भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके उन्हें चुनाव जीत के मंत्र दिए।

हरजीत सिंह मठारु ने बताया कि चुनाव प्रचार दौरान उनके साथ हरजिंदर सिंह विर्दी, युगराज सिंह गरेवाल, गुरप्रीत सिंह कोहली, अवतार टॉक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here