Thursday, November 19, 2026
Home Uncategorized विजीलैंस द्वारा पनग्रेन का निरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

विजीलैंस द्वारा पनग्रेन का निरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

चंडीगढ (द स्टैलर न्यूज़)। विजीलैंस ब्यूरो, पंजाब द्वारा खरीद केंद्र इबराहमवाल जि़ला कपूरथला में तैनात निरीक्षक सुरिन्दर कुमार शर्मा को 80000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पनग्रेन खरीद केंद्र इबराहमवाल, जि़ला कपूरथला में तैनात निरीक्षक सुरिन्दर कुमार शर्मा को शिकायतकर्ता विनोद कुमार, मैसर्ज टी.आर इंडस्ट्रीज, इबराहमवाल की शिकायत पर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू किया गया है।

Advertisements

शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि उसके मालिक की ट्रांसपोर्ट कंपनी के पैंडिंग पड़े ढुलाई के बिलों की अदायगी करने के बदले एक लाख रुपए की माँग की गई है और सौदा 80,000 रुपए में तय हुआ है।
विजीलैंस द्वारा पड़ताल के उपरांत उक्त निरीक्षक को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में 80,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की अलग -अलग धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here