Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur बाबा सुल्तानी राम, बाबा धयानदास यादगारी वार्षिक टूर्नामैंट शुरू

बाबा सुल्तानी राम, बाबा धयानदास यादगारी वार्षिक टूर्नामैंट शुरू

होशियारपुर, टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। अज़ाद क्लब झावाँ की ओर से प्रवासी भारतीय तथा गांव निवासियों के सहयोग से बाबा सुल्तानी राम, बाबा धयानदास यादगारी वार्षिक टूर्नामैंट आज से शुरू हो गया। मनवीर सिंह झावर के नेतृत्व में शुरू हुए इस टूर्नामैंट का उदघाटन प्रधान सुखविन्दरजीत सिंह झावर ने किया। इस दौरान सुखविन्दरजीत झावर ने युवाओं को सेंध भरी बातों से भी नवाज़ा। इस दौरान करवाए गए प्रथम मैच में धट्ट टीम ने मूनका की टीम को हराया।

Advertisements

प्रबन्धकों ने बताया कि टूर्नामेंट के समापन मौके मुख्य अतिथि विधायक संगत सिंह गिलजीआं विजेता टीमों को इनाम भेंट करेंगे। इस दौरान मनवीर सिंह झावर , सरपंच दर्शन सिंह, चरणजीत सिंह झावर, मास्टर हरभजन सिंह, डा. परषोतम सिंह, जतिंदरपाल सिंह मक्खन, बीरा सिंघपुर, हरदेव सिंह देब, मास्टर सुरिंदर सिंह, रघुवीर सिंह, बिट्टु जैलदार, करमजीत सिंह झावर, पटवारी गुरदीप सिंह, मलकीत सिंह, मुहम्मद कपूर, हरमिंदर व अन्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here