Tuesday, October 20, 2026
Home Education बिश्नप्रीत 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बनी तक्षशिला स्कूल की टॉपर

बिश्नप्रीत 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बनी तक्षशिला स्कूल की टॉपर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सी.बी.एस.ई. की दसवीं की परीक्षा में तक्षशिला स्कूल की छात्रा बिश्नप्रीत कौर गिल्ल ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया। बेटी की इस सफलता पर माता-पिता बहुत प्रसन्न हुए। उन्होंने कहा कि बेटी बिश्नप्रीत के कारण उनका सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। स्कूल की मुख्य अध्यापिका रेखू जीर ने बिश्नप्रीत व उसके परिवार को बधाईयां दी और कहा कि मेहनती व योग्य स्टॉफ के मार्गदर्शन के चलते ही बच्ची ने यह मुकाम हासिल किया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि तक्षशिला में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों एवं अन्य ज्ञानवर्धक गतिविधियों के साथ भी जोड़ा जाता है तथा उनका पहला लक्ष्य शिक्षा ही रहता है। उन्होंने बताया कि बिश्नप्रीत कौर व इसके जैसे समस्त मेधावी बच्चों को और प्रोत्साहन देने के लिए तक्षशिला सदैव प्रयासरत रहता है। उन्होंने बिश्नप्रीत को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगामी कक्षाओं में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here