उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार कर सकती हैं प्रियंका

35970532नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर जहां समस्त पार्टियां रणनीति तैयार करने में लगी हैं वहीं कांग्रेस पार्टी चुनाव के मद्देनजर एक बड़ा निर्णय लेने जा रही है। अगर कांग्रेस अपने निर्णय को अमली जामा पहनाती है तो उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समीकरण कुछ और ही होने की संभावना है। राजनीतिक सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी अनुसार कांग्रेस उत्तर प्रदेश चुनावों को देखते हुए चुनाव प्रचार की कमान प्रिंयका गांधी को सौंपने जा रही है। अगर ऐसा होता है तो इसे प्रिंयका के राजनीतिक कैरियर का पहला कदम माना जाएगा। कांग्रेस जल्द ही इस संबंधी कोई घोषणा कर सकती है, परन्तु अभी तक पार्टी द्वारा कोई बयानबाजी करने से बचा जा रहा है। भले ही अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि प्रिंयका चुनाव में किस प्रकार और कितना हिस्सा लेंगी, परन्तु उनका नाम सामने आने से राजनीतिक दलों में हलचल मच चुकी है, क्योंकि उनके नाम की चर्चा से ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी की लहर है तथा जनता में भी उन्हें लेकर एक सहमति से बनती नजर आने लगी है। पता चला है कि गुलाम नबी आदाज़ ने उत्तर प्रदेश में अमेठी और रायबरेली सहित अन्य क्षेत्रों में प्रिंयका द्वारा चुनाव प्रचार करने का प्रस्ताव दिया था, जिसे मंजूरी दे दी गई है। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस प्रियंका को चुनाव प्रचार की कमान दे सकती है। अब देखना यह होगा कि अगर प्रिंयका मैदान में उतरती हैं तो भाजपा सहित अन्य पार्टियां इसका क्या जवाब देंगी तथा उनकी क्या स्थिति रहती है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here