Monday, November 9, 2026
Home Politics कांग्रेसियों ने अध्यापकों के लिए किए बूट पालिश

कांग्रेसियों ने अध्यापकों के लिए किए बूट पालिश

balram 3

-हरियाना में जिला अध्यक्ष पवन आदिया की अगुवाई में कांग्रेसियों ने किए बूट पालिश-बूट पालिश से जमा हुई राशि अध्यापकों को सौंपी-पंजाब (होशियारपुर) (रिपोर्ट-प्रीति शर्मा)- पंजाब के जिला होशियारपुर के अधीन पड़ते कस्बा हरियाना में आज उस समय अजीब सा माहौल बन गया जब जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पवन आदिया की अगुवाई में कांग्रेसी बीच बाजार में बैठकर बूट पालिश करने लग गए। यह दृश्य देखकर सभी हैरान हो गए और वहां पर लोगों का तांता लगना शुरु हो गया। इस दौरान बूट पालिश करके कांग्रेसियों ने 6520 रुपये जुटाए, जोकि उन्होंने ई.जी.एस.ए.आई.ई.एस.टी.आर. अध्यापकों को भेंट किए।
जानकारी अनुसार पंजाब की अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार की नीतियों को कोसते हुए तथा प्रदेश की मंदहाली को दर्शाने के लिए आज कांग्रेस ने बूट पालिश करके अध्यापकों के लिए पैसे जुटाए। जिला अध्यक्ष पवन आदिया ने कहा कि जिस सरकार के पास अध्यापकों को देने के लिए वेतन नहीं है उस सरकार को विकास के खोखले दावे करने का भी हक नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अध्यापकों ही नहीं बल्कि समस्त कर्मचारी वर्ग के लिए हेमशा जनहितैषी नीतियां बनाई और लागू किया। मगर अकाली-भाजपा सरकार पूरी तरह से कर्मचारी विरोधी है तथा अध्यापकों को लेकर सरकार का रुख पूरी तरह से उदासीन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यापकों का पूरा सत्कार करती है तथा अध्यापकों के हितों की रक्षा के लिए उनके सथ खड़ी है। उन्होंने अकाली-भाजपा ने प्रदेश को आर्थिक तौर पर पूरी तरह से कमजोर कर दिया है। पिछले 9 सालों में पंजाब में विकास नहीं हुआ बल्कि अकाली दल का विकास हुआ है। प्रदेश में स्कूलों की गिनती कम होती जा रही है तथा ठेकों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस मौके पर राकेश बहल, जसपाल सिंह पंडोरी, बलदेव राज बोबी, गुलशन राय पासी, मुनीश कालिया, चरणदास चन्ना, राम स्वरूप सभ्रवाल, अविनाश मट्टू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here