

आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर खिलाडिय़ों की दी जाएंगी सहूलतें:जैरथ-होशियारपुर: युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलें वहूत महत्तवपूर्ण साधन है। बड़े दुख की बात है कि खेलों व खिलाडियों के प्रोत्साहन हेतु पंजाब की अकाली भाजपा सरकार बिलकुल भी ध्यान नहीं दे रही। ऐसा लगता है कि सरकार का एकमात्र लक्षय पंजाब के युवाओं को खेलों से दूर रख खुद नशे की तरफ धकेलना है। इसके विपरीत 2017 में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर खेलों व खिलाडिय़ों के अच्छे दिन आने वाले हैं। उक्त शब्द आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एडवोकेट नवीन जैरथ, वरिष्ठ सदस्य संदीप सैनी, सक्रि य सदस्य मनी गोगिया, सुरजीत सिंह सैनी, अजैब सिंह, हरपाल लाडा, बलविंदर कतना, विजय कुमार रल्ल, दीपक सिद्धु, तरु ण गुप्ता, दिनेश सिद्धु, दलजीत कुमार, नवप्रीत सिंह ने खिलाडिय़ों के एक बड़े समूह को संबोधित करते हुए कहे।
आप नेताओं ने कहा कि न सिर्फ खिलाडिय़ों बल्कि किसी भी युवा द्वारा यदि किसी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन दिया जाएगा तो उसके साथ एक रु पया भी फीस के तौर पर ‘आप’ की सरकार नहीं वसूलेगी। यही नहीं खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने के लिए हर साल सरकार पंजाब के स्कूलों में से 500 बढिय़ा खिलाड़ी उनके खेल की मैरिट के हिसाब से चुना करेगी व उन खिलाडिय़ों का खेल का हिस्सा रहते पूरा खर्च सरकार उठाया करेगी। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं व स्टेडियम प्रदान किए जाएंगे। पंजाब में जहां एक खेल युनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी वहीं पंजाब के माझा, मालवा व दोआबा में 3 खेल विद्यालय खोले जाएंगे। यही नहीं पंजाब के ओलंपिक विजेता खिलाड़ी को 5 करोड़, उप विजेता को 4 करोड़ व तीसरे नंबर पर रहने वाले खिलाड़ी को 3 करोड़ रु पए ईनाम के तौर पर मिलेंगे। इसी तरह एशियाड विजेता, उप विजेता व कांस्य पदक जीतने वाले को क्र मश: 3, 2 व 1 करोड़ मिलेंगे। अन्य खेल विजेताओं को भी इसी तर्ज पर भारी ईनाम दिए जाएंगे। इस अवसर पर जहां वरिष्ठ कोच मनोज राणा व एस.पी. शर्मा मौजूद रहे वहीं अन्य खिलाडिय़ों के साथ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रमनप्रीत कौर, किरनजोत, बलजोत कौर, पूनम मेहता, कंवरप्रीत कौर, पाऊलदीप कौर, नवजोत सिंह, अमित भैनी, मनिंदरजीत कौर, रंजीत सिंह व अन्य उपस्थित थे।












