पत्र के माध्यम से गृह मंत्री के समक्ष उठाया फार्म-15 का मुद्दा

unnamedचंडीगढ़। चंडीगढ बिजनेस काउंसिल (सी.बी.सी.) ने सेल्स टैक्स विभाग द्वारा लागू किए गए आई.टी.सी. फार्म-15 का जोरदोर विरोध किया है। काउंसलि ने यह मुद्दा केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष उठाया है। काउंसिल के अध्यक्ष बलदेव गोयल, जगदीश अरोड़ा, सुभाष सेठी, नीरज बजाज, सत्य प्रकाश गर्ग, बलदेव अग्रवाल, अजय गुप्ता अश्विनी खन्ना, सुभाष सेठी तथा अरुण तलवार आदि ने बताया कि प्रशासन ने व्यापारियों के वित्तीय वर्ष के बीच में जिस तरह से नया फार्म-15 लागू किया है उससे व्यापारियों को बहुत परेशानी होगी। उन्होंने अधिकारियों को इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है। गोयल ने कहा है कि जब कि भारत सरकार जी.एस.टी. को लागू करने के आखिरी चरण में पहुंच चुकी है तो ऐसे में नए फार्म को लागू करने का कोई औचित्य नहीं बनता। उन्होंने कहा कि इस फार्म के फैसले को यदि वापस नहीं लिया गया तो व्यापारी फिर से सडक़ों पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि काउंसिल के नेता अधिकारियों से मिले थे, लेकिन उन्हें बताया गया कि इसे गृह मंत्रालय के कहने पर लागू किया गया है। इसलिए वे इस मुद्दे को पत्र के माध्यम से केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष उठा रहे हैं। विजनेस काउंसिल ने पत्र की कापी अधिकारियों को भी भेजी है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here