
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा नशे के खातमें हेतु उठाए गए सराहनीय एवं सकारात्मक कदम के तहत सरकारी कर्मियों को डोप टैस्ट लाजिमी करवाने के लिए गए निर्णय का हल्का विधायक चब्बेवाल डा. राज कुमार ने स्वागत किया है। वे डोप टैस्ट हेतु सैंपल देने के लिए लैब में पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार एवं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा जो निर्णय लिया गया है उसके तहत वे अपना डोप टैस्ट करवाने पहुंचे हैं, क्योंकि लोगों में आम धारणा है कि हम दूसरे को कोई भी कार्य करने की सलाह तभी दे सकते हैं, जब उस कार्य का शुभारंभ हम खुद से करें। ऐसे में नशा रोकने हेतु सरकार द्वारा डोप टैस्ट अनिवार्य किए जाने का वे स्वागत करते हैं और वे इसकी खुद से शुरुआत करते हुए सैंपल देने लैब में पहुंचे हैं।

पंजाब सरकार प्रदेश से नशे का खात्मा करके ही दम लेगी: डा. राज कुमार चब्बेवाल
बातचीत में डा. राज कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार अपने वायदे के अनुसार प्रदेश को नशामुक्त बनाने की तरफ अग्रसर है और वे सुनिश्चित तौर पर कह सकते हैं कि सरकार के प्रयासों से चिट्टे पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। लेकिन अब चिट्टे के स्थान पर जो अब जो सिंथैटिक व अन्य प्रकार के जानलेवा नशे आ रहे हैं उनके कारण हालात बिगड़ रहे हैं और सरकार द्वारा उठाए जा रहे सख्त से सख्त कदमों के चलते काबू पा लिया जाएगा। डा. राज ने कहा कि सरकार नशे के खात्में के लिए पूरी तरह से गंभीर है और भविष्य में अगर और भी सख्त कदम उठाने पड़े तो मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में कांग्रेस सरकार उनसे भी परहेज नहीं करेगी तथा इस कार्य में संलिप्त किसी भी अधिकारी व कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा।











