
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। चांद नगर बहादुरपुर निवासी कमल कुमार आज सुबह अपनी रेलवे रोड पर स्थित फर्नीचर की दुकान पर गए थे। वहां पहुंचने पर उन्होंने दुकान खोली और वहीं से किसी को बिना बताए कहीं चले गए।

उन्होंने क्रीम रंग की कमीज पहनी हुई है तथा उनकी उम्र 67 साल है। परिजनों ने बताया कि उन्होंने उनकी काफी जगह तलाश की, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चला। उन्होंने अपील की है कि अगर किसी को इनके बारे में कोई जानकारी मिले तो 7508101810 नंबर पर सम्पर्क करें।












