‘याद करो कुर्बानी तिरंगा यात्रा’ का 22 अगस्त को किया जाएगा आगाज़: शिववीर सिंह राजन

meeting bjp-यात्रा का होशियारपुर पहुंचने पर किया जाएगा भव्य स्वागत:डा. रमन घई- होशियारपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पंजाब की तरफ से शहीदों को समर्पित ‘याद करो कुर्बानी तिरंगा यात्रा’ के उपलक्ष्य में प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष शिववीर सिंह राजन के होशियारपुर आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने उनका स्वागत किया। यात्रा संबंधी जानकारी देते हुए प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष शिववीर सिंह राजन ने बताया कि 22 अगस्त को सुबह खटखटकलां से शुरु होकर यह यात्रा होशियारपुर के कोट फतूही, माहिलपुर, चब्बेवाल, होशियारपुर, हरियाना, गढ़दीवाला, दसूहा, मुकेरियां, पठानकोट से होती हुई सायं माधवपुर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शहीदी स्मारक पर पहुंच कर संपन्न होगी। इस संबंधी प्रदेश अध्यक्ष ने होशियारपुर जिले से संबंधित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए याद करो कुर्बानी तिरंगा यात्रा में बढ़चढ़ कर शामिल होने की बात कही। यात्रा संबंधी प्रदेश अध्यक्ष तथा जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से बैठक कर इस संबंधी व्यापक चर्चा की। भाजपा जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने बताया कि युवा मोर्चा की याद करो कुर्बानी यात्रा को लेकर होशियारपुर के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है तथा सभी कार्यकर्ता से इस यात्रा को कामयाब करने के लिए मंडल स्तर पर बैठकों के आयोजन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि याद करो कुर्बानी तिरंगा यात्रा का होशियारपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा तथा यह यात्रा 22 अगस्त को नगर के मुख्य बाजारों से होती हुई अपने गणतव्य की तरफ बढ़ेगी। इस अवसर पर अमित सांपला (आशू), साहिल सांपला, हिमांशू शर्मा, हरकीरत सिंह, दिनेश वर्मा, कुलुभूषण सेठी, दीपक शारदा, हनी सूद, होशियार सिंह, बुद्ध सिंह, सूरज शर्मा, अमित धनोया, रिक्की, मुनीष विज, दविंदर भारद्वाज सहित अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here