Sunday, October 11, 2026
Home Crime सुंदर नगर की मंजू से 5 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद

सुंदर नगर की मंजू से 5 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: पवन विग। थाना माडल टाऊन पुलिस ने एक महिला को पांच किलो 500 ग्राम गांजा बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. सोहन लाल चौकी इंचार्ज पुरहीरा व एस.टी.एफ. टीम के ए.एस.आई. जसविंदर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त महिला को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

Advertisements

महिला की पहचान मंजू देवी पत्नी स्व. शंकर साहनी निवासी सुंदर नगर के रुप में हुई है। महिला के खिलाफ थाना माडल टाऊन होशियारपुर ने एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here