Thursday, October 15, 2026
Home Hoshiarpur भारत की तरक्की में अपना योगदान डाले युवा : रमन घई

भारत की तरक्की में अपना योगदान डाले युवा : रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भारत के 72वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में यूथ सिटीजन काऊंसिल पंजाब की ओर से सुंदर नगर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर काऊंसिल के प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन घई ने ध्वजारोहण करते हुए अपने संबोधन में कहा कि देश की आजादी के लिए भारत माता के जिन सपूतों ने अपना बलिदान दिया, हम सभी देशवासियों को उन्हें सदैव याद रखना चाहिए।

Advertisements

उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत बहुत तेजी से विश्व में एक महान शक्ति के रूप में उभरा है तथा यह हम सभी भारतवासियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी को भारत की तरक्की में अपना योगदान डालने की अपील की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डा. पंकज शर्मा, नगर अध्यक्ष डा. वशिष्ठ कुमार, जगदीश मिनहास, कर्मचंद शर्मा, अशोक बिल्ला, डा. राज कुमार सैनी, मोंटी प्रधान, मलखान सिंह, ज्ञानी राम, राज कुमार शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here