भाजपा ने गगनेजा जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

bjp-photo-22होशियारपुर। पिछले दिनों जालंधर में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सहप्रांत संघ चालक ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा जी को अज्ञाक हमलावारों ने गोली मारकर घायल कर दिया था और श्री गगनेजा जी लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल में काफी दिनों से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे, जिनका आज सुबह निधन हो गया। जिनकी आत्मा की शांति के लिए जिला भाजपा होशियारपुर द्वारा एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्री गगनेजा जी को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने जगदीश गगनेजा जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पंजाब ने एक सच्चे देश भक्त और महान विचारक को खो दिया है। जिसकी क्षति पूरी नहीं हो सकती। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ और विविध क्षेत्रों में काम कर रहे कार्यकर्ताओं को उनके निधन का समाचार सुनकर गहरा सदमा लगा है। डा. घई ने कहा कि गगनेजा जी ने हमेशा देश समाज के लिए काम किया है और पंजाब की हिन्दू सिक्ख भाईचारे एक सूत्र में पिरोने का काम किया था लेकिन कुछ आसामाजिक तत्वों को यह बात गले नहीं उतर रही थी व उन्होंने इस घिनौने काम को अंजाम दिया। हम सब कार्यकर्ताओं की ओर से गगनेजा जी को सच्ची श्रद्धांजलि यहीं है कि उन्होंने देश समाज के लिए काम के लिए व्रत लिया था हमें भी उनके बताए मार्ग पर चलकर काम करना है। इस मौके पर भाजपा की राष्ट्रीय कौंसिल के सदस्य विजय अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष स. आनंदवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू, दलित नेता गुरमेल राम झिम्म, पार्षद मीनू सेठी, निपुण शर्मा, रमेश ठाकुर मेछी नेताओं ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सतवंत कौर थियाड़ा, मंडल अध्यक्ष विनोद परमार,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अर्चना जैन, पार्षद नीति तलवाड़, मंजू सैनी, अश्विनी ओहरी, रामदेव यादव, अश्विनी गैंद, बलवीर सिंह अजड़ाम, उमेश जैन, राजेश नक्कड़ा, नरेश अग्रवाल, मनोज शर्मा, नवीन पथरिया, डा. पंकज शर्मा, जतिंदर भोलू, टोनू सेठी, नवजिंदर बेदी, मनजिंदर सियान, अमरजीत लाडी, विजय सूद पप्पा, सुरिंदर पराशर आदि कार्यकर्ताओं ने गगनेजा जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here