Friday, October 30, 2026
Home Politics भाजपा ने गगनेजा जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि | Report (Video)- Sandeep...

भाजपा ने गगनेजा जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि | Report (Video)- Sandeep Dogra/Lakhwinder Lucky

होशियारपुर। पिछले दिनों जालंधर में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सहप्रांत संघ चालक ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा जी को अज्ञाक हमलावारों ने गोली मारकर घायल कर दिया था और श्री गगनेजा जी लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल में काफी दिनों से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे, जिनका आज सुबह निधन हो गया। जिनकी आत्मा की शांति के लिए जिला भाजपा होशियारपुर द्वारा एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्री गगनेजा जी को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने जगदीश गगनेजा जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पंजाब ने एक सच्चे देश भक्त और महान विचारक को खो दिया है। जिसकी क्षति पूरी नहीं हो सकती। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ और विविध क्षेत्रों में काम कर रहे कार्यकर्ताओं को उनके निधन का समाचार सुनकर गहरा सदमा लगा है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here