पी.यू. में सोई के नवनियुक्त प्रधान सुखजिंदर सिंह औजला को लाली बाजवा ने किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (एस.ओ.आई.) के नवनियुक्त प्रधान सुखजिंदर सिंह औजला का अकाली नेता जतिंदर सिंह लाली बाजवा के निवास स्थान पर स्वागत किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर जतिंदर सिंह लाली बाजवा ने सुखजिंदर सिंह को बधाई देते हुए वर्करों को पार्टी की उपलब्धियों से अवगत करवाया। उन्होंने वर्करों को जहां कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया वहीं यूनिवर्सिटी में पूरे जोश के साथ काम करने की बात कही।

Advertisements

इस अवसर पर निर्मल सिंह भीलोवाल, बलराज सिंह चौहान, सतनाम सिंह बंटी चगरां, रणधीर सिंह भारज, हरजिंदर सिंह विर्दी, इंद्रजीत सिंह कंग, संतवीर सिंह बाजवा आदि ने भी युवाओं को संबोधित किया। इस दौरान सुखजिंदर सिंह औजला ने उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी मेहनत के साथ निभाने का भरोसा दिया। इस अवसर पर रविंदर सिंह मिंटू, जगजीत सिंह कंग, अजमेर सिंह सहोता, जंगवीर सिंह बरियाणा, बरजिंदर सिंह, पुनीतइंद्र सिंह कंग, गुरप्रीत ढट्ट, गुरप्रीत कोहली, नंदित सूद, भरतराज सिंह मकसूसपुरी, कुलविंदर सिंह वालिया, अंकित शर्मा, अभिजीत सिंह, हिमांशू उप्पल आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here