
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला खेल विभाग की तरफ से महाराणा प्रताप हॉकी अकादमी के सहयोग से हाकी के जादूगर महान हाकी खिलाड़ी ध्यान चंद जी के जन्म दिवस को समर्पित राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय हॉकी टूर्नामैंट करवाया। महाराणा प्रताप हाकी मैदान में जहां लडक़ों का मैच करवाया गया वहीं लड़कियों का भी हॉकी मैच करवाया गया, जोकि रेलवे मंडी सीनियर एवं रेलवे मंडी स्कूल जूनियर टीम के बीच खेला गया। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी मोहन सिंह लेहल एवं पार्षद कुलविंदर सिंह हुंदल मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए।


महाराणा प्रताप हॉकी अकादमी के चेयरमैन रणजीत सिंह राणा ने सभी मेहमानों और खिलाडिय़ों का मैदान में पहुंचने तथा हॉकी को प्रोत्साहित करने के लिए दिए गए योगदान के लिए सभी का स्वागत किया और कार्यक्रम के आयोजन में दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस दौरान लड़कियो के मैच में रेलवे मंडी जूनियर टीम ने सीनियर टीम को हराया। इसी प्रकार लडक़ों के हुए मैच में खालसा स्कूल एवं सरकारी स्कूल घंटाघर की टीमें बराबरी पर रहीं तथा महाराणा प्रताप हाकी अकादमी एवं अजड़ाम के बीच खेले गए मैच में अकादमी ने अजड़ाम को हराया।
इस मौके पर जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए पढ़ाई के साथ-साथ खेल को जीवन का अभिन्न अंग बनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जीवन में जितनी महत्ता पढ़ाई की है उतनी ही महत्ता खेल की भी है। उन्होंने बच्चों को मेजर ध्यान चंद के जीवन के बारे में भी जानकारी दी कि वे अपने खेल कौशल के चलते ही विश्व में अलग पहचान बनाने में कामयाब हो पाए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मोहन सिंह लेहल ने बच्चों को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की खेल निष्ठा और अपने देश के प्रति प्रेम की जानकारी दी कि किस प्रकार उन्होंने जर्मनी के हिटलर की पेशकश को ठुकरा दिया था।

इस मौके पर पार्षद कुलविंदर सिंह हुंदल ने भी खिलाडिय़ों को संबोधित किया।
इस अवसर पर महाराणा प्रताप हॉकी अकादमी के चेयरमैन रणजीत सिंह राणा ने बताया कि हॉकी को प्रोत्साहित करने के लिए खेल प्रेमियों द्वारा दिए जा रहे सहयोग के चलते ही हॉकी एक बार पुन: संजीव हो उठी है। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामैंट में जहां जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह का विशेष योगदान रहा है वहीं उन्होंने हॉकी के प्रति बच्चों में और रुचि पैदा करने के लिए खिलाडिय़ों को गोलकीपर की किट एवं हाकियां भेंट की गई हैं। उन्होंने इसके लिए श्री सिंह का आभार व्यक्त किया एवं भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की आशा की।
इस मौके पर कोच बलबीर सिंह, अमनदीप कौर, गुरप्रीत सिंह जोनी, हरजंग सिंह, नितिश कुमार, अरुणदीप एवं कोच सनुज, मोहन सिंह लेहल, पार्षद कुलविंदर सिंह हुंदल, ए.एस.आई. गुरमेजर सिंह, डिप्टी डी.ई.ओ. दलजीत सिंह, रैफरी संदीप कुमार व डिम्पल राजा, सुरिंदर कुमार नीलू, गुरमेल सिंह, मैडम शीला, मैडम रीना ठाकुर, डी.पी. सतिंदर कुमार, पी.टी. जसवीर सिंह, जोगिंदर कौर, रियाज खान, पंकज गर्ग, राहुल गांधी, लक्की ठाकुर, हरपाल सिंह टिक्का, अवतार सिंह, सुनील, राजिंदर, रिशू आदिया व सिमरन सिकंद सैम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।











