Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur गन्ने की फसल को अचानक लगी आग, डेढ़ एकड़ फसल का नुक्सान

गन्ने की फसल को अचानक लगी आग, डेढ़ एकड़ फसल का नुक्सान

logo latest

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। गांव अल्लड़ में दोपहर गन्ने के खेत में अचानक आग लगने के कारण एक किसान की लगभग डेढ़ एकड़ गन्ने की फसल बुरी तरह से झूलस गई। आग के साथ प्रभावित हुए किसान दलजीत सिंह पुत्र गुरचरन सिंह ने बताया कि यह आग किसी शरारती तत्व की तरफ से लगाई गई है।

Advertisements

उसने बताया कि उन्होंने गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि उनकी दो एकड़ फसल में से डेढ़ एकड़ फसल नष्ट हो गई है। जानकारी देते हुए दलजीत सिंह के छोटे भाई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनके द्वारा इस मामले के बारे में पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here