
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हल्का चब्बेवाल से 1962 से 1967 तक विधायक रहे चौधरी राम रत्न के निधन पर पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री संतोष चौधरी एवं पार्षद सुदर्शन धीर ने उनके अंतिम संस्कार में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की। इस दौरान संतोष चौधरी ने स्व. राम रत्न जी के प्रति अपने श्रद्धा के फूल भेंट करते हुए कहा कि चौधरी जी जैसे महान नेताओं के मार्ग दर्शन में चलकर ही आज कांग्रेस का जनता में आधार बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि ऐसे महान नेताओं को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताए रास्ते पर चलते हुए पार्टी की मजबूती और देश की एकता एवं अखण्डता के लिए कार्य करें। इस मौके पर पार्षद सुदर्शन धीर ने कहा कि जब वह छोटे थे तो उन्हें चौधरी राम रत्न जी और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. रमेश चंद्र डोगरा ने उन्हें राजनीति में उतारा था और उन्होंने उन्हें ब्लाक कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्हीं के आशीर्वाद से वे कांग्रेस में रहते हुए समाज सेवा के कार्य कने में सक्षम हुए।
जिसके लिए वे चौधरी साहिब एवं डोगरा जी के सदैव आभारी एवं ऋणि रहेंगे। उन्होंने दुख व्यक्त किया कि चौधरी जी के अंतिम संस्कार में किसी भी प्रशासनिक अधिकारी न पहुंचना बहुत ही शर्म की बात है तथा वे मुख्यमंत्री से अपील करते हैं कि वे लापरवाही व इसके लिए उदासीन रवैया रखने वाले प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाही करें।











