Tuesday, October 6, 2026
Home Hoshiarpur गांव सैंचां में 13 अक्तूबर को करवाया जाएगा 17वां महान कीर्तन दरबार

गांव सैंचां में 13 अक्तूबर को करवाया जाएगा 17वां महान कीर्तन दरबार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिरोमणि श्री गुरु रविदास चैरीटेबल सभा होशियारपुर तथा श्री गुरु रविदास वैल्फेयर सोसायटी सैंचां की तरफ से समूह संगत के सहयोग से गांव सैंचां में 17वां महान कीर्तन दरबार 13 अक्तूबर को करवाया जा रहा है। इस संबंधी पत्रकारवार्ता में सभा के प्रधान जगदीश लाल बद्धण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्यारा सिंह बद्धण, उपाध्यक्ष रामजी दास, मुख्य प्रबंधक सर्बजीत विर्दी, कोषाध्यक्ष ओम लाल संधू, इंजी. हरभजन लाल, कृष्ण लाल दड़ोच, सतीश खानपुरी तथा एडवोकेट कमलजीत सिंह ने बतया कि कीर्तन दरबार दौरान बुद्धिजीवीयों एवं मेधावी विद्यार्थियों को विशेष तौर से सम्मानित किया जाए।

Advertisements

इस मौके पर सिटी हार्ट वैल्फेयर सोसायटी एवं रवजोत अस्पताल की तरफ से मुफ्त मैडीकल कैंप भी लगाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here