Wednesday, October 7, 2026
Home Hoshiarpur श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ होने की खुशी में हेयर एडं ब्यूटी...

श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ होने की खुशी में हेयर एडं ब्यूटी जोन युनिसैक्स सैलून ने बांटे लड्डू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर हेयर एडं ब्यूटी जोन युनिसैक्स सैलून सिटी सैंटर में पूजन किया गया। इस मौके पर सैलून की तरफ से लड्डू बांटे गए और सभी को श्रीराम मंदिर का शिलान्यास किए जाने की बधाई दी गई।

Advertisements

सैलून के मालिक सन्नी शर्मा ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि 500 साल बाद भारतवासियों के लिए यह दिन बहुत ही गर्व वाला दिन है कि हमारे भगवान श्री राम अब एक भव्य मंदिर में विराजमान होंगे तथा मंदिर का शिलान्यास युग पुरुष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रखा गया है। इस मौके पर भाजपा नेता गौरव शर्मा, जगमोहन शर्मा, मोनू पंडित, बंटी पंडित, सतीश पंडित, राज कुमार राजी आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here