Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur सी.एंड.बी. ने जे.के. क्लब को दी करारी हार, 135 रनों से जीता...

सी.एंड.बी. ने जे.के. क्लब को दी करारी हार, 135 रनों से जीता मैच

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। इंटरनैश्नल क्रि केट कोच बलराज कुमार बल्लू की देखरेख में सी.एंड.बी. स्पेर्टस अकादमी डगाना की तरफ से अकादमी की ग्राऊंड में 40 ओवर क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मैच सी.एंड.बी. स्पोर्टस अकादमी होशियारपुर तथा जे.के. क्लब जालंधर की टीम के मध्य खेला गया। सी.एंड.बी. की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

Advertisements

बल्लेबाजी करते हुए सी.एंड.बी. की टीम ने 40 ओवर में 7 विकेट के नुक्सान पर 281 रन बनाए। सी.एंड.बी. के बल्लेबाज सूर्यवंश ने 110 गेंदों में 170 रन तथा शिव सिन्हा ने 45 गेंदों में 35 रन बनाए। इस दौरान जे.के. क्लब की टीम के गेंदबाज अभय ने 8-0-66-3 तथा रोहन ने 7-0-40-1 केहिसाब से गेंदबाजी की। इसके पश्चात जे.के. क्लब की टीम बल्लेबाजी करते हुए 33.3 ओवर में 146 रन बनाकर ऑल आऊट हो गई।

जे.के. क्लबके बल्लेबाज शुभम ने 67 गेंदों में 52 रन तथा जितेश ने 31 गेंदों में 30 रन बनाए। इसी दौरान सी.एंड.बी. के गेंदबाज रजत अग्निहोत्री ने 6-2-14-4 तथा शिव सिन्हा ने 8-3-12-2 के हिसाब से गेंदबाजी की। इसी प्रकार यह मैच सी.एंड.बी. ने 135 रनों से यह मैच जीत लिया।

सूर्यवंश को मैन आफ दि मैच चुना गया। इस मौके पर अकैडमी के अध्यक्ष भगत राम, योगेश शर्मा, चन्नण कौर, प्रवीन, चमन लाल, रविंदर कुमार लोईया, रितु शर्मा, असिस्टैंट कोच चंन्द्र शेखर, फिल्डिंग कोच मदन सिंह डडवाल, राज कुमार, आशीश माही, अजय, बलबीर सिंह आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here