
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार के आयुर्वेदिक विभाग के सहयोग के साथ शिवालिक हिल्ज़ वैल्फेयर सोसायटी की ओर से प्रवासी मज़दूरों की बस्ती सुन्दर नगर होशियारपुर में आयुर्वेदिक मैडिकल कैंप लगाया गया। डा. प्रदीप सिंह जि़ला आयुर्वेदिक तथा युनानी अफसर होशियारपुर की ओर से नियुक्त ए.एम.ओ डा. दीप्ति कंवर, उप-वैद्य डा. अमनजोत कौर, सहायक हरकीरत कौर, गुरप्रीत सिंह तथा सोसायटी की ओर से बस्ती में चलाये जा रहे ’’मां तथा बच्चा सेहत केन्द्र’’ के हैल्थ वर्करज़ ज्योति पुरी, नीतू सिंह ने कैम्प में आये 117 से अधिक व्यक्तियों का निरीक्षण किया तथा 87 ज़रूरतमंद रोगियों को मुफ्त दवाईयों दी। इस अवसर पर संस्था के मुख्य सलाहकार एवं सेवा मुक्त सचिव जि़ला रैडक्रास सोसायटी अमरजीत हमरोल ने बताया कि पिछले 6-7 वर्षों के दौरान इलाके की सलम्म बस्तियों में संस्था की ओर से लगाया गया यह 41वां कैम्प है।

संस्था का मुख्य उद्देश्य बस्तियों में रहने वाले मज़दूर प्रवासियों को बच्चे के जन्म से पहले तथा जन्म के बाद मां एवं बच्चे की देखभाल तथा पंजाब सरकार की ओर से दी जा रही सेहत सम्बन्धी सुविधाओं की जानकारी देना है, इसके साथ ही अलग-अलग समय में उनके साथ मीटिंगे करके टी.बी, कैंसर, ब्लड प्रैशर तथा नशों जैसी गंभीर बिमारियों सम्बन्धी जानकारी के साथ-साथ छोटा परिवार सुखी परिवार के लिये प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर जि़ला आयुर्वेदिक तथा युनानी अफसर ने बताया कि पंजाब सरकार के आयुष विभाग का मुख्य लक्ष्य समाज सेवी संस्थाओं के साथ मिलकर गरीब तथा प्रवासी मज़दूरों को सेहत सम्बन्धी जानकारी देना तथा बिमार व्यक्तियों को दवाईयां देना है। इस अवसर पर संस्था के मुख्य सलाहकार हमरोल ने कैम्प को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिये इलाके के समाज सेवी परमिंदर कौर, जमना देवी तथा अन्य प्रसिद्ध व्यक्तियों का धन्यवाद किया।












