
होशियरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री उद्योग एवं वाणिज्य पंजाब सुन्दर शाम अरोड़ा ने श्री शक्ति मंदिर नतमस्तक होकर शहर व देश की उन्नति की कामना की। इस दौरान उन्होंने मां भगवती की पूजा अर्चना और आरती की।

इस अवसर पर श्री अरोड़ा श्री शक्ति मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान बनने पर सुरिंर अग्रवाल को एवं चेयरमैन बनने पर सुरिंदर सैनी का मुंह मीठा करवाते हुए बधाई दी। इस मौके पर श्री अरोड़ा ने कहा कि शक्ति मंदिर होशियारपुर ही नहीं बल्कि देश वासियों की आस्था का केन्द्र हैं तथा प्रबंधक कमेटी द्वारा इसके विकास एवं और प्रसिद्धि के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं वह सराहनीय एवं प्रेरणादायक हैं। उन्होंने प्रबंधक कमेटी के सदस्यों को अपनी तरफ से मंदिर के विकास के लिए पूर्ण योगदान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डा. अजय बग्गा, हरीश सैनी, एडवोकेट राकेश मरवाहा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।












