Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur सोनालिका ग्रुप ने सरस मेले के लिए भेंट किए 21 लाख रुपए

सोनालिका ग्रुप ने सरस मेले के लिए भेंट किए 21 लाख रुपए

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। क्षेत्रीय सरस मेले के दूसरे दिन सोनालिका ग्रुप के डायरेक्टर डेवेल्पमेंट एंड कमशर््िायल अक्षय सांगवान ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सरल मेेले के लिए 21 लाखरु पए का चैक अतिरिक्त डिप्टी कमिश्रर हरबीर सिंह को भेंट किया। अपने संबोधन में सांगवान ने कहा कि सोनालिका ग्रुप की ओर से ऐसे हर कार्य में सहयोग किया गया है जो कि मिट्टी से जुड़़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में लगने वाला यह सरस मेला अपने आप में एक बेहतरीन आयोजन है। इस मेले में जहां लोग विभिन्न राज्यों की संस्कृति को जान रहे हैं वहीं उन्हें अलग-अलग राज्यों की कलाकृतियों को देखने व खरीदने का मौका भी मिला है। सांगवान ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से बाखूबी मेले की तैयारियां की गई है और नि:संदेह लोगों को इस मेले का काफी फायदा मिलेगा।

Advertisements

सरस मेले के दूसरे दिन विभिन्न राज्यों के लोक नृत्यों की धूम रही। इस दौरान राजस्थानी नृत्य काल बेलिया, उड़ीसा को लोक नृत्य गोटी पुआ, मनीपुरी नृत्य ढोल चोलम, पुंग चोलम, गुजराती नृत्य सिद्धी धमाल, राजस्थान की भवाई, पंजाब पुलिस के करम राज करम के गीत व मुरली राजस्थानी की कुलदीप माणक की कलियों ने खूब तालियां बटोरी। वहीं अपने अलग अंदाज में मंच संचालन कर शाद दिलशाद दर्शकों को बांधे रखा। इसके अलावा बहुरुपियों ने लोगों को खूब आनंदित किया। 3 नवंबर तक लाजवंती आउटडोर खेल स्टेडियम में चलने वाले क्षेत्रीय सरस मेले में हजारों की संख्या में इलाका निवासी पहुंचे और उन्होंने लोगों ने इस मेले का खूब आनंद लिया। देश की संस्कृति को दिखाती सभ्यता को दिखाती 24 राज्यों के 260 से अधिक लगे स्टालों में अलग-अलग वस्तुएं खरीदने के लिए जनता की भीड़ लगी रही। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) हरबीर सिंह ने बताया कि लोगों की भीड़ से यह सिद्ध होता है कि वे भारतीय संस्कृति को पास से देखना चाहते हैं। उन्होंने अपील करते कहा कि सभी परिवार के साथ इस मेले में आएं, जिससे वे देश की अलग -अलग संस्कृति को जान सकें। इस मौके पर सोनालिका ग्रुप के वाइस प्रेसीडेंट आप्रेशन जे.एस. चौहान, सी.एस.आर. प्रोजैक्ट कोआर्डिनेटर नीरज मनोचा के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here