सरकार आने पर जनता से किया हर वायदा कांग्रेस करेगी पूरा:विधायक अरोड़ा

mla-arora-pic
-शेरगढ़ में किसानों के कर्ज माफी के फार्म भरे- होशियारपुर। कांग्रेस सरकार आने पर पंजाब की जनता से किया गए एक-एक वायदा पूरी किया जाएगा और अकाली-भाजपा के अत्याचीरी राज को खत्म करके तथा लोकतंत्र की मर्यादा को कायम रखते हुए जनता का राज लाया जाएगा। इसीलिए कांग्रेस द्वारा चुनाव से पहले ही जनता को राहत दी जाने वाली नीतियों पर कार्य शुरु कर दिया गया है। जिसके चलते किसानों के कर्ज माफी के फार्म भरे जा रहे हैं। उक्त बात विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने गांव शेरगढ़ में किसानों के कर्ज माफी के फार्म भरने दौरान कही। विधायक अरोड़ा ने कहा कि मौजूदा समय में किसानों और मजदूरों की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से चरमरा चुकी है और किसान आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की स्थिति को समझते हुए कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही उन्हें राहत देने का कदम उठाया है। इसके चलते ही किसानों के फार्म भरने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। इस मौके पर अनिल सरदाना, उजागर सिंह, मोहन लाल काला, सुरिंदर पाल सिद्धू, मास्टर प्रीतम सिंह, मलकीत सिंह, गुरमेल सिंह पंच, निर्मल सिंह, सुनील सरदाना, बलविंदर सिंह, प्रिं. हरि राम बैंस, योगराज बैंस, राजिंदर पंच, राम प्रकाश, निधान सिंह, भगत सिंह भगता, तीर्थ सिंह सैनी, जोगिंदर सिंह पूर्व सरपंच, ज्ञानी गुरमीत चंद, सरवन कुमार बिल्ला तथा तिलक राज विर्दी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here