Wednesday, November 4, 2026
Home Hoshiarpur भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओं पर चलना समय की मांग : विधायक अरोड़ा

भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओं पर चलना समय की मांग : विधायक अरोड़ा

ashram-hans

होशियारपुर। आज वाल्मीकि आश्रम हरियाना रोड में भगवान वाल्मीकि आश्रम सेवा सोसायटी की तरफ से भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्षय में झंडे की रस्म अदा करने के लिए एक समारोह का आयोजन सोसायटी के प्रधान मोहिंदरपाल कैपीटल व उपप्रधान दीपक सभ्रवाल के नेतृत्व में किया गया। इस समारोह में विधायक सुंदर शाम अरोड़ा मुख्य अतिथि व प्रमुख व्यवसायी के.डी. खोसला विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस मौके उपस्थिति को संबोधित करते हुए विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि आज समय की मांग है कि समाज का हर व्यक्ति भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं को याद करे। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने समाज को एकजुट होकर रहने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि । श्री अरोड़ा ने कहा कि धार्मिक समागम जहां आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं वहीं हमें धर्म से भी जोड़े रखते हैं। प्रधान मोहिंदरपाल कैपीटल व उप प्रधान दीपक सभरवाल ने लोगों को भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर बधाई दी। इस अवसर पर वाल्मीकि सभा के जिला प्रधान मनोज कैनेडी, अनिल हंस, मास्टर विनोद हंस, हरी राम आदिया, एडवोकेट विनीश राय हंस, राज कुमार आदिया, तरसेम लाल हंस, मोहन लाल पहलवान, चिंटू हंस, जोगिंदरपाल गोरा, साईं गागों, विकास हंस, सैनेटरी इंस्पैक्टर संजीव कुमार, बब्बू, मंगू आदि भी उपस्थित थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here