Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur स्वामी केशवानंद गौशाला में गोपाष्टमी कार्यक्रम 16 को

स्वामी केशवानंद गौशाला में गोपाष्टमी कार्यक्रम 16 को

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्वामी केशवानंद गौशाला खानपुरी गेट होशियारपुर में श्री राम कृष्ण गऊ सेवा सोसायटी की तरफ से गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में 16 नवंबर को गौपूजन आयोजित किया जा रहा है।

Advertisements

इस संबंधी जानकारी देते हुए विकास सहदेव ने बताया कि इस उपलक्ष्य में सुबह साढे सात बजे गणपति पूजन, 8 बजे हवन यज्ञ एवं कन्या पूजन सुबह 9 बजे किया जाएगा। इस उपरांत 9 से 12 बजे तक गऊ अभिषेक एवं पूजन होगा। सायं की सभा में शाम 7 से 9 बजेतक संकीर्तन एवं प्रवचन तथा इसी दौरान 8 बजे से प्रभु इच्छा तक भंडारा लगाया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे समय पर पहुंचकर गौसेवा करें एवं कार्यक्रम का लाभ लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here