Monday, October 5, 2026
Home Hoshiarpur श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए हर बलिदान को तैयार है वाल्मीकि...

श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए हर बलिदान को तैयार है वाल्मीकि समाज: भावाधस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) की तरफ से प्रांतीय संयोजक अनिल हंस एवं जिला प्रधान चिंटू हंस की अगुवाई में श्रीराम मंदिर निर्माण के समर्थन में एक मांगपत्र जिलाधीश ईशा कालिया को सौंपा। इस संबंधी जानकारी देते हुए अनिल हंस ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी द्वारा रचित महाकाव्य रामायण के नायक भगवान राम हैं और भगवान राम के प्रति पूरे वाल्मीकि समाज की पूर्ण आस्था है। पूरे देश का वाल्मीकि समाज चाहता है कि जल्द से जल्द अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनाया जाए, क्योंकि भगवान राम हमारे देश की संस्कृति का आधार हैं व इन्हीं से जुड़ी हुई है।

Advertisements

श्रीराम मंदिर निर्माण के समर्थन में जिलाधीश को सौंपा मांगपत्र

अनिल हंस ने कहा कि कांग्रेस ने समाज को धर्म और संस्कृति के तौर पर बांटा है तथा हमारी संस्कृति को नष्ट करने की कोशिश की है। जिसके चलते आज हमें अपने प्रभु के मंदिर के लिए संघर्ष को मजबूर होना पड़ रहा है। हमारे देश में कई धर्मों के लोग रहते हैं तथा सभी को अपने धर्मानुसार आचरण करने का अधिकार प्राप्त है। परन्तु दुख की बात है कि संस्कृति का आधार हमारे प्रभु के प्रति सरकारों की उदासीनता समाज में दूरियां बढ़ा रही है। इस मौके पर चिंटू हंस ने कहा कि वाल्मीकि समाज राम मंदिर निर्माण के पक्ष में है और इसके लिए अगर किसी तरह के बलिदान की आवश्यकता पड़ती है तो पूरा समाज एकजुट होकर बलिदान होने को तैयार है।

इस मौके पर कपिल आदिया, रोहित कुमार, प्रेम कुमार, सन्नी आदिया एवं अरुण मेहता आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here