Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur पंजपिपली निवासी वंदना अरोड़ा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर दी जान

पंजपिपली निवासी वंदना अरोड़ा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर दी जान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के मोहल्ला पंजपिपलां, बहादुरपुर में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। परिवार को इसकी जानकारी उस समय लगी जब वे देर सायं उसके कमरे में गए व उन्होंने उसे पंखे से लटके हुए देखा तो उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी।

Advertisements

जानकारी अनुसार वंदना अरोड़ा पुत्री विजय कुमार निवासी प्रेमगढ़ रोड़ का विवाह करीब 5 साल पहले शवी अरोड़ा निवासी पंजपिपली, बहादुरपुर के साथ हुई थी। अभी तक प्राप्त जानकारी अनुसार वंदना के सुसराल वाले अपने दुकान जोकि घर के भीतर ही है पर थे तथा वे अपने कमरे में थी। देर सायं जब उसके परिवार वालों ने उसे कमरे में देखा तो वह पंखे के साथ लटकी हुई थी।

यह देख उनके होश उड़ गए और चीखो पुकार सुनकर आसपास के लोग भी इक_ा हो गए। पुलिस के अनुसार शव को कब्जे में ले लिया गया है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। यह समाचार मिलते ही वंदना के मायका परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here