Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सागर में खूब डुबकियां लगा रहे श्रद्धालु

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सागर में खूब डुबकियां लगा रहे श्रद्धालु

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: डा. ममता/ मुक्ता वालिया। श्रीमती सुरक्षा देवी (धर्मपत्नि स्व. पंडित मदन लाल शर्मा) की प्रेरणा से श्री मद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस कथा का उच्चारण आचार्य जगमोहन दत्त शास्त्री ने अपने मुखारविंद से किया, जिसमें उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के जन्म व लीलाओं के बारे में बताया। उन्होंने इस भागवत के माध्यम से प्रह्लाद चरित्र, गजेन्द्र मोक्ष, समुंद्र मंथन, वामन चरित्र, राम चरित्र, श्री कृष्ण नंदोत्सव, माखन चोरी, बाल लीला, गोवर्धन लीला, छप्पन भोग आदि लीलाओं का वर्णन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Advertisements

उन्होंने बताया कि भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं में प्रेम, त्याग और भक्ति का जो ज्ञान छिपा हुआ है, उसे समझने के लिए हमें श्रीमद भागवत कथा का अनुसरन करना जरूरी है। सदगुरू की कृपा हो तो ही हम इसे समझ पाने में सफल हो सकते हैं। इसलिए जब तक हम सच्चे ह्दय से सदगुरू के चरणों से नहीं जुड़ते तब तक प्रभु की कृपा नहीं हो सकती। उन्होंने बताया कि भगवान की लीलाएं हमें निस्वार्थ भाव से भक्ति का संदेश देती है।

इस दौरान आचार्य शास्त्री ने बंसी दा नजारा वे शामा तेरी बंसी दा नजारा, श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाउं आदि भजनों पर उपस्थिति को झूमने पर विवश कर दिया। इस अवसर पर सुधीर शर्मा(बंटी कन्फैक्षनरी), प्रवीण शर्मा, अंजु शर्मा, ममता शर्मा, नीलम शर्मा, मानव शर्मा, शुभम, श्रुती, हिमानी, रिद्धी, लरिंदर , दिव्यम, विक्की, पर्विता, मनोहर लाल जैरथ, भूपिंदर आदि उपस्थित थे।

Live: Vishal Dharm Sabha, Hoshiarpur

Live: Vishal Dharm Sabha, Hoshiarpur, Shri Ram Janambhumi Nias

Posted by The Stellar News on Saturday, December 8, 2018

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here