Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur गांव पुरहीरां में आर्थिक तंगी के चलते मजदूर ने की आत्महत्या

गांव पुरहीरां में आर्थिक तंगी के चलते मजदूर ने की आत्महत्या

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। होशियारपुर के गांव पुरहीरां में देर रात सोमवार को एक प्रवासी मजदूर द्वारा आर्थिक परेशानी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज पुरहीरां राजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में मृतक शिव कुमार(40) पुत्र हरीराम सोहल निवासी दलपत्त पुर थाना व जिला गौंडा उत्तर-प्रदेश हाल निवासी नजदीक महावीर स्पिनिंग मिल होशियारपुर की दूसरी पत्नी गुड्डा देवी जिसको अवैध रुप से मृतक शिव कुमार ने रखा था ने बताया कि उसके तीन बेटे है। उसने बताया कि मृतक शिव कुमार सोमवार को रात करीब 10 बजे उसके घर आया और तबीयत खराब होने के चलते छत्त पर जाकर सो रही था। शिव कुमार ने कहा कि वह नहाने जा रहा है। यह बोल कर शिव कुमार ने उसके कमरे को बाहर से कूंडी लगा दी।

Advertisements

करीब आधे घंटे तक जब कूंडी नही खुली तो वह चिल्लाने लगी। उसी घर में कुछ और भी किराएदार रहते है। एक व्यक्ति ने अचानक कमरे की कूंडी खोली तो वह शिव कुमार की तलाश में इधर उधर घुमने लगी। जब बाथरुम देखा तो दरबाजा खुला था मगर शिव कुमार वहां नही था। वह छत्त पर शिव कुमार की तलाश करने गई। उसने तुरंत लाईट जलाकर छत्त की तरफ जाने लगी तो देखा कि शिव कुमार का शव सीढ़ीयों की ग्रिल से लटक रहा है। वह जोर जोर से चिल्लाई तो सभी किराएदार इक्कठा हो गए। जिन्होंने तुरंत पुलिस चौकी फोन किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here