Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur संघर्ष कमेटी ने तीक्ष्ण सूद को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने...

संघर्ष कमेटी ने तीक्ष्ण सूद को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने पर किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला संघर्ष कमेटी के प्रधान कर्मवीर बाली ने पूर्व मन्त्री तीक्ष्ण सूद को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने पर सम्मानित किया। कर्मवीर बाली ने कहा पंजाब पर अलीबाबा और 40 चोर काबिज रहे और कैप्टन अमरिन्द्र सिंह भ्रष्टाचारियों तथा छेड़ छाड़ करने बालों को आंखें मूंद कर देखते रहे जिसकी सजा उनको अपनी कुर्सी गवा कर मिली और भ्रष्ट मंत्रियों को कैबिनेट में जगह भी नहीं मिली। कर्मवीर बाली ने कहा हाईकोर्ट, लोकपाल द्वारा भ्रष्टाचारियों को समन भेजे गये हैं और ई.डी अपनी जांच कर रही है। हाईकमांड की इन पर पैनी निगाह थी जिसकी सज़ा मिली है। यह कहावत कैप्टन अमरिन्द्र सिंह पर बिल्कुल ठीक बैठती है ’’हम तो डूबे हैं सनम तुम्हे भी लेकर डूबेंगे’’।

Advertisements

अब कैप्टन के पास तीन ही विकल्प हैं पहला या तो राजनीति से सन्यास ले लें , दूसरा अपनी पार्टी बनाकर चुनाव लड़ें, तीसरा विकल्प है अपने साथी विधायकों के साथ मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को अपना बहुमत साबित करने को मज़बूर करें और अपनी ताकत का परिचय दें। उन्होने आगे कहा कि अब तो कैप्टन और उनके सहयोगी मंत्रियों का भविष्य धूमिल नजऱ आ रहा है। कई मंत्री तो इनते बौखलाहट में हैं वो तो अभी से वार्ड में मीटिंगें शुरु करके हाईकमांड को अपनी ताकत का परिचय दे रहे हैं जबकि हाईकमांड ने मंत्रीमण्डल में उन्हे जगह ना देकर ’’रेड सिग्नल’’ दे दिया है कि भ्रष्टाचारियों को आने वाले विधानसभा चुनावों में टिकट नहीं मिलेगी।

राजनीति में सत्ता में आने पर दो विकल्प होते हैं एक होता है पुरुषार्थ जिसमें जनता के लिए निस्वार्थ काम करना होता है दूसरा है स्वार्थ जो सिर्फ अपने लिए यां अपनों के लिए सोचता है। जिन्होने अपने स्वार्थ के लिए काम किया वो आसमान से धरती पर आ गए, जिन्होने पुरुषार्थ किया उनको दौबारा मंत्री पद मिल गया। इस बार नोटों का बोलबाला नहीं रहा, नोट तो बहुत थे लेकिन बिकने बाला कोई नहीं मिला। आने वाला समय स्वच्छ छवि वालों का है।

कर्मवीर बाली ने कहा अगर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी वास्तव में स्वच्छ छवि रखना चाहते हैं तो भ्रष्टाचारियों पर एफ.आई.आर दर्ज करते हुए दूध का दूध पानी का पानी करें। अगर विकास पर इतना भरोसा है तो आज़ाद चुनाव लड़ कर देखें उन्हें अपनी हैसियत का खुद पता चल जाएगा। इस अवसर पर विजय पठानिया, सुरेश भाटिया, विनोद परमार, यशपाल शर्मा, अश्विनी गैंद, जावेद सूद आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here