Wednesday, October 21, 2026
Home Education रोटरी क्लब सेंट्रल ने डी.ए.वी. स्कूल को लाइब्रेरी के लिए पुस्तकें भेंट...

रोटरी क्लब सेंट्रल ने डी.ए.वी. स्कूल को लाइब्रेरी के लिए पुस्तकें भेंट की

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी क्लब होशियारपुर सेंट्रल की तरफ से डी.ए.वी. स्कूल होशियारपुर को लाइब्रेरी के लिए महत्वपूर्ण एवं ज्ञानपर्धक पुस्तकें भेंट की। क्लब के प्रधान रोटेरियन दविंदर कुमार शर्मा (विशाल) की अगुवाई में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में क्लब द्वारा यह पुस्तकें स्कूल प्रिं. मोनिका सूद को भेंट की गईं।

Advertisements

इस अवसर पर प्रधान शर्मा ने कहा कि लाइब्रेरी स्कूल का मुख्य अंग होती है। जहां पर विद्याथी सिलेबस से संबंधित ही पुस्तकें नहीं पढ़ते बल्कि अन्य ज्ञानवर्धक पुस्तकों के माध्यम से अपने ज्ञान में वृद्धि करते हैं। उन्होंने प्रिं. सूद को आश्वासन किया कि क्लब की तरफ से भविष्य में भी स्कूल को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाता रहेगा। इस अवसर पर हर्षविंदर सिंह, राजन सैनी, भूपिंदर कुमार, आशू ऊंमट एवं विपख मेहता के अलावा डा. संजीव बख्शी व अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here