Sunday, November 1, 2026
Home Sports वार्षिक राज्य स्तरीय एथलैटिक मीट संपन्न, एथलीट्स को विधायक गिलजियां ने किया...

वार्षिक राज्य स्तरीय एथलैटिक मीट संपन्न, एथलीट्स को विधायक गिलजियां ने किया सम्मानित

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। सरकारी कॉलेज टांडा में करवाई गई स्टेट इनविटेशन रिंकू चौहान एथलैटिक मीट सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गई। कोच कुलवंत सिंह के नेतृत्व में आप्रवासी भारतीयों के सहयोग से अरविंदर सिंह रिंकू चौहान यादगारी स्टेट मीट का उदघाटन बीबी हरबंस कौर, कमांडेंट कमलदीप सिंह, ओलंपियन हरी चंद तथा अर्जना अवार्डी माधुरी ए. सिंह ने किया। जबकि इनामों का वितरण मुख्य अतिथी हल्का विधायक संगत सिंह गिलजियां ने किया।

Advertisements

अंडर 18 लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में होशियारपुर की राधा रानी पहले स्थान पर रही जबकि गुरदासपुर की संदीप कौर दुसरे और पी.आई.एस. दसूहा की अनिशा सिधु तीसरे स्थान पर रही। 1500 मीटर दौड़ में फिऱोज़पुर का राज कुमार पहले स्थान पर रह जबकि बंगा का प्रमोद दुसरे व जालंधर का अंकित तीसरे स्थान पर रहा। शॉटपुट में जालंधर का धनवीर सिंह पहले स्थान पर रहा जबकि होशियारपुर का जसकरण सिंह दूसरे व शुभकर्मण सिंह तीसरे स्थान पर रहा। 3000 मीटर दौड के लड़कियों के वर्ग में हरियाणा प्रदेश से आई.एथलीट कॉफी पहले स्थान पर रही जबकि भोगपुर अकादमी की राधा कुमारी दूसरे और टांडा की निकिता शर्मा तीसरे स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ में फिऱोज़पुर का राज कुमार पहले, होशियारपुर का दपिंदर सिंह दूसरे, पी.आई.एस. दसूहा का रमन कुमार तीसरे स्थान पर रहा।

इसी तरह लड़कियों के मुकाबलों में हरियाणा प्रदेश की कॉफी पहले, बंगा की ब्रह्मजोत कौर दूसरे और भोगपुर अकादमी की राधा कुमारी तीसरे स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में नवजोत सिंह पहले, धनवीर सिंह दुसरे और शुभकर्मण सिंह तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 14 वर्ग की 600 मीटर दौड़ में गुरदासपुर की संदीप कौर पहले, भोगपुर अकादमी की सलीमा दुसरे और पी.आई.एस. दसूहा की पूजा तीसरे स्थान पर रही। अंडर 12 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में भोगपुर अकादमी का दमन पहले, हरियाणा का आर्यन दुसरे और योगेश तीसरे स्थान पर रहे। ओपन मुकाबलों में 1500 मीटर दौड़ में मलसियां का राकेश कुमार पहले, जालंधर का मनप्रीत सिंह दुसरे और हरियाणा प्रदेश का अर्जुन तीसरे स्थान पर रहे । 400 मीटर दौड़ में दसूहा का मिथुन पहले, फिऱोज़पुर का लवप्रीत सिंह दूसरे और गुरदासपुर का गुलशन कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

लड़कियों के वर्ग में पंजाब पुलिस की वीरपाल कौर पहले, पी.आई.एस. दसूहा की गुग कौर दुसरे और लुधियाना की सुखविंदर कौर तीसरे स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ में फिऱोज़पुर का राज कुमार पहले, होशियारपुर का दपिंदर सिंह दुसरे और पी.आई.एस. दसूहा का प्रमोद तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग में पंजाब पुलिस की सीमा देवी पहले, पी.आई.एस. दसूहा की गुग कौर दुसरे और पी.आई.एस. दसू समापन पर मुख्य मेहमान विधायक संगत सिंह गिलजियां ने कहा कि जल्द ही राजकीय कॉलेज में स्टेडियम का निर्माण शुरू हो जायेगा। इस, दौरान विधायक गिलजियां ने विजेता बच्चों को सम्मा्नित किया तथा उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत से खेलने की प्रेरणा दी। इस मौके पर ब्रिज मोहन शर्मा, सुखविंदर सिंह, राम लाल, नरिंदर सिंह, सतवीर सिंह, चरणजीत सिंह , राजेश कुमार, गुरदयाल सिंह, प्रदीप विरली, ओंकार सिंह धुग्गा, जोती जोहल, अमन जोहल, बलजीत सिंह, मलकीत सिंह सोढ़ी, प्रोफेसर मलकीत सिंह, जसवीर सिंह, गुरदेव सिंह मसीती, गुरजीत सिंह चौहान, कर्म सिंह, अजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, पाल सिंह, दीपक सोंधी, प्रदीप कुमार, बलवीर सिंह, तजिंदर सिंह, सतनाम सिंह, जोति सैनी, पूनम, इकबाल सिंह मौजूद थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here