सुखविंदर बने भाजपा शामचौरासी मण्डल के अध्यक्ष

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। जिला भाजपा के अध्यक्ष विजय पठानिया द्वारा जारी प्रैस विज्ञाप्ति में उन्होंने बताया कि भाजपा शामचौरासी मण्डल अध्यक्ष के तौर पर गिगनोवाल के सरपंच सुखविंदर बुग्गा को नियुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि पहले भी बुग्गा बतौर भाजपा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा पार्टी की सेवाएं दे चुके हैं।

Advertisements

नए बने मण्डल अध्यक्ष को एक सप्ताह के भीतर अपनी टीम नियुक्त करने को कहा। जिलाध्यक्ष पठानिया द्वारा नवनियुक्त मण्डल प्रधान सुखविंदर बुग्गा को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, मेयर शिव सूद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रणजीत राणा, गगन बत्तरा, यशपाल शर्मा व रामदेव यादव उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here