Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur चुनावों के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाला

चुनावों के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाला

होशियारपुर, हरियाना(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रीति पराशर। कस्बा हरियाना के अंतर्गत पड़ते गांवों में पंजाब पुलिस के जवानों ने पंचायत चुनावों के मद्देनजर विशाल फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च थाना हरियाना के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह की अध्यक्षता में निकाला गया।
फ्लैग मार्च कस्बा हरियाना से शुरु होकर शेरपुर, भीखोवाल, बागपुर, मुस्तापुर, कांटिया, बसी वाजिद, दोसडक़ा, धूता, कबीरपुर, ढोलबाहा, कंग माई, भूंगा आदि गांवों में पंहुचा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए एस.एच.ओ. दिलबाग सिंह ने चेतावनी दी कि पंचायत चुनावों में असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा और चुनाव दौरान माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वह पुलिस व प्रशासन का सहयोग जरुर करें।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here