
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी की छात्रा भाविका नाहर ने अपनी खेल प्रतिभा के बलबूते पर पंजाब की स्कूल अंडर 19 क्रिकेट टीम में स्थान हासिल किया है।

उक्त विचार शाम चौरासी के विधायक पवन आदिया ने भाविका नाहर को सम्मानित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि भाविका ने पंजाब क्रि केट टीम में स्थान पाकर लड़कियों की सक्षमता को प्रमाणित किया है।












